लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच अमेरिका में चीन पर केस करने की मंजूरी देने वाला विधेयक पेश

By भाषा | Updated: April 17, 2020 12:16 IST

कोरोना वायरस से संक्रमण और मौतों की शुरुआत चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना वायरस को कई बार चीनी वायरस बोल चुके हैं. अमेरिका कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चीन को जिम्मेदार मानता है.

Open in App
ठळक मुद्देइस विधेयक से अमेरिका को चीन पर मुआवजे के लिए मुकदमा करने का अधिकार मिल जाएगा। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका पर ही पड़ा है, यहां 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है

अमेरिका के दो सांसदों ने गुरुवार (16 अप्रैल) को कांग्रेस में ऐसा विधेयक पेश करने की घोषणा की जिससे अमेरिकी नागरिक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हुई मौत और आर्थिक नुकसान के लिए हर्जाना हासिल करने के लिए संघीय अदालत में चीन पर मुकदमा कर सकेंगे।

इस विधेयक को सीनेट में टॉम कॉटन और प्रतिनिधि सभा में डैन क्रेनशॉ ने पेश किया। अगर यह पारित होता है और कानून में तब्दील होता है तो इस महामारी से निपटने में चीन द्वारा हुए नुकसान के लिए विदेशी संप्रभु प्रतिरक्षा अधिनियम में संशोधन करेगा। इस विधेयक से अमेरिका को चीन पर मुआवजे के लिए मुकदमा करने का अधिकार मिल जाएगा। अगर अमेरिका और चीन इन दावों के निपटारे के लिए समझौता करते हैं तो निजी मुकदमों को खारिज किया जा सकता है।

कॉटन ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बारे में दुनिया को आगाह करने की कोशिश करने वाले डॉक्टरों और पत्रकारों को चुप कराकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने विश्वभर में तेजी से विषाणु को फैलने दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वायरस को छिपाने के उनके फैसले से हजारों लोगों की बेवक्त मौत हुई और भारी आर्थिक नुकसान हुआ। यह उचित है कि हम इस नुकसान के लिए चीनी सरकार को जवाबदेह ठहराएं।’’ 

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 34,000 से अधिक लोगों की मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 34,641 पर पहुंच गई। कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170 लोगों, स्पेन में 19,130 लोगों और फ्रांस में 17,920 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमण के 678,210 से अधिक मामले सामने आए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल