लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2024: अमेरिका, रूस, कनाडा समेत विश्व के तमाम देशों ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दी बधाई, देखें यहां

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2024 11:04 IST

भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरा विश्व उन्हें बधाई दे रहा है।

Open in App

Republic Day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न आज हर भारतीय द्वारा मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया के कई देशों ने भारत को बधाई दी। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल है। 

इसी कड़ी में कनाडा ने भारत को बधाई दी। यह बधाई ऐसे समय में आई है जब भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी देखी जा सकती है। भारत में कनाडा के उच्चायोग ने शुक्रवार को भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में भारत को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा गया, "भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" पोस्ट को भारत में कनाडा द्वारा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में साझा किया गया था।

जापान में भारतीय दूतावास ने दूतावास में भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियाँ साझा कीं। राजदूत सिबी जॉर्ज ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा।

दिलचस्प बात यह है कि मालदीव के साथ छिड़े विवाद के बीच, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी बधाई दी। 

ऑस्ट्रेलिया ने लिखा खास संदेश 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने एक खास संदेश पत्र के साथ भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "गणतंत्र दिवस मनाते समय भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर, हमारे पास अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का अवसर है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी इतने करीब नहीं रहे।"

युद्धग्रस्त रूस ने भारत को खास बधाई दी है। इंडियन दूतावास के बाहर भारतीयों गानों, नृत्यों के साथ गणतंत्र दिवस पर रूस ने भारत को शुभकामानाएं दी।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर संपूर्ण भारतवासी को बधाई दी। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसअमेरिकारूसभारतऑस्ट्रेलियाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?