लाइव न्यूज़ :

नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज करेंगे मतदान

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:30 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 दिसंबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा समेत पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी डाले गये कुल मतों का 50 फीसद से अधिक नहीं मिलने के बाद नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मंगलवार को दूसरी बार मतदान करने वाले हैं।

सोमवार को हुए मतदान में कुल 4,743 योग्य मतदाताओं में से 4,679 वैध वोट डाले गये थे और 76 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था।

केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार, अब मतदाता प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष देउबा तथा शेखर कोइराला में से किसी का चुनाव करेंगे, जिन्हें सोमवार को हुए मतदान में क्रमश: 2,258 और 1,702 मत मिले थे।

देउबा पार्टी के चुनाव में पहले नंबर पर आये लेकिन वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीत पाये क्योंकि उन्हें पार्टी के 14 वें आम अधिवेशन के दौरान डाले गये कुल मतों का 50 फीसद से अधिक मत नहीं मिला।

इसी प्रकार, प्रकाश मान सिंह को 371, बिमलेंद्र निधि को 250 और कल्याण गुरूंग को 22 वोट मिले थे। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 2340 मत हासिल करने थे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मतदान का दूसरा चरण मंगलवार को होना है। अब सिंह एवं निधि ने देउबा को अपना समर्थन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल