लाइव न्यूज़ :

Shocking: खाड़ी देशों से भेजी हर अरब डॉलर रकम की कीमत चुकानी पड़ती है 117 भारतीयों की मौत से!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 10:50 IST

कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के वेंकटेश नायक ने 1 जनवरी, 2012 से लेकर 2018 के मध्य तक बहरीन, ओमान, कतर, कुवैत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मजदूरों की मौत के बारे में विदेश मंत्रालय से आंकड़े मांगे. यूएई को छोड़कर अन्य सभी देशों के दूतावास ने यह जानकारी मुहैया कराई.

Open in App

नई दिल्ली, 06 नवंबर: खाड़ी देशों में पिछले छह साल के दौरान करीब 10 भारतीय मजदूरों की प्रतिदिन मौत हुई है जिसका मतलब है कि देश को वहां से भेजी गई प्रति अरब डॉलर के बदले में 117 जानों की कीमत चुकानी पड़ी. सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारियों के आधार पर एक स्वयंसेवी समूह ने यह जानकारी दी.

कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के वेंकटेश नायक ने 1 जनवरी, 2012 से लेकर 2018 के मध्य तक बहरीन, ओमान, कतर, कुवैत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मजदूरों की मौत के बारे में विदेश मंत्रालय से आंकड़े मांगे. यूएई को छोड़कर अन्य सभी देशों के दूतावास ने यह जानकारी मुहैया कराई. भारतीय दूतावास ने आंकड़ों के लिए अपनी वेबसाइट का संदर्भ दिया जहां केवल 2014 के बाद तक के आंकड़े मौजूद थे. इन अंतरों को पाटने के लिए नायक ने लोकसभा और राज्यसभा में संसदीय प्रश्नों के जवाब में मिले आंकड़ों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, ''उपलब्ध आंकड़े दिखाते हैं कि 2012 से मध्य 2018 तक छह खाड़ी देशों में कम से कम 24,570 भारतीय मजदूरों की मौत हुई. यह संख्या बढ़ सकती है अगर कुवैत और यूएई से संपूर्ण आंकड़े सार्वजनिक किए जाते हैं. इससे मालूम होता है कि इस दौरान प्रतिदिन 10 मौतें हुईं.'' नायक ने कहा कि खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की संख्या उस रकम के आधे से ज्यादा है जो 2012-2017 के बीच विश्व भर से भारत को प्राप्त हुई.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल