लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट: छह फलस्तीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के फोन एनएसओ स्पाइवेयर के जरिये हैक किए गए

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:33 IST

Open in App

यरुशलम, आठ नवंबर (एपी) सुरक्षा शोधकर्ताओं ने सोमवार को खुलासा किया कि कुख्यात इजरायली ‘हैकर-फॉर-हायर’ (जानकारी चुराने के लिये किराये पर उपलब्ध) कंपनी एनएसओ ग्रुप के स्पाइवेयर छह फलिस्तीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन पर पाए गए थे, इनमें आधे ऐसे समूहों से जुड़े थे, जिनके इजरायल के रक्षा मंत्री ने विवादास्पद रूप से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का दावा किया था।

यह फलिस्तीनी कार्यकर्ताओं के सैन्य-ग्रेड पेगासस स्पाइवेयर द्वारा निशाने पर होने का पहला ज्ञात उदाहरण है। मेक्सिको से लेकर सऊदी अरब तक में पत्रकारों, अधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक असंतुष्टों के खिलाफ इसके उपयोग से जुड़े दस्तावेज 2015 से उपलब्ध हैं।

एक सटीक पेगासस संक्रमण गुप्त रूप से घुसपैठियों को उन सभी चीजों तक पहुंच प्रदान करता है जो एक व्यक्ति अपने फोन पर संग्रहित करता है, जिसमें वास्तविक समय (रीयल-टाइम) में किया गया संचार भी शामिल है।

गैर-लाभकारी फ्रंटलाइन डिफेंडर्स के मोहम्मद अल-मसकाती के फोन में सबसे पहले सामने आए इस स्पाईवेयर के बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के फोन में किसने इसे प्रेषित किया था।

अक्टूबर के मध्य में पहली दो घुसपैठों का पता चलने के तुरंत बाद, इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने छह फ़लिस्तीनी नागरिक संस्थाओं को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। आयरलैंड स्थित फ्रंटलाइन डिफेंडर्स और पीड़ितों में से कम से कम दो का कहना है कि वे इज़राइल को मुख्य संदिग्ध मानते हैं और उन्हें लगता है कि आतंकी संगठन घोषित करने को हैक (जासूसी) का पता चलने को दबाने की कोशिश करने के लिए किया गया गया हो सकता है, हालांकि उन्होंने उन दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें