लाइव न्यूज़ :

जाने माने लेखक वेद मेहता का 86 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:01 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 11 जनवरी जाने माने भारतवंशी लेखक वेद मेहता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मेहता ने अपनी दृष्टिहीनता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और 20वीं शताब्दी के मशहूर लेखक के तौर पर चर्चित हुए। उन्होंने अपनी रचनाओं से अमेरिकी लोगों का भारत से परिचय कराया।

पत्रिका ‘न्यूयॉर्कर’ ने शनिवार को उनके निधन की सूचना दी। मेहता इस पत्रिका के साथ करीब 33 साल तक जुड़े रहे थे।

पत्रिका ने कहा, ‘‘30 साल से भी अधिक समय तक ‘न्यूयॉर्कर’ से जुड़े रहे लेखक मेहता का शनिवार सुबह 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

विभाजन पूर्व लाहौर में 1934 में एक संपन्न पंजाबी परिवार में जन्मे मेहता ने महज तीन साल की उम्र में मेनिन्जाइटिस की वजह से अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। हालांकि उन्होंने अपने कॅरियर के रास्ते में दृष्टिहीनता को कभी आड़े नहीं आने दिया और न ही यह उन्हें दुनिया को अपनी रचनाशीलता दिखाने से रोक सकी।

उन्होंने अपने आस-पास की दुनिया को बड़ी बखूबी और सटीकता से दिखाया।

आधुनिक भारत के इतिहास और दृष्टिहीनता की वजह से उनके प्रारंभिक संघर्ष पर आधारित 12 अंकों वाला उनका संस्मरण ‘कॉन्टीनेंट्स ऑफ एक्जाइल’ बहुत प्रसिद्ध हुआ था और उसका पहला अंक ‘डैडीजी’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

उन्होंने 24 किताबें लिखीं। इनमें भारत पर रिपोर्ताज भी शामिल है। उनकी ‘वाकिंग द इंडियन स्ट्रीट्स’ (1960), ‘पोर्टेट ऑफ इंडिया’ (1970) और ‘महात्मा गांधी एंड हिज अपासल’ (1977) शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दर्शन, धर्मशास्त्र और भाषा विज्ञान पर कई रचनाएं लिखीं।

मेहता वर्ष 1982 में मैकआर्थर फाउंडेशन के ‘जीनियस जाइंट’ से सम्मानित हुए थे।

मेहता 15 साल की उम्र में अमेरिका आ गए थे और उन्होंने लिट्ल रॉक में अरकंसास स्कूल फॉर द ब्लाइंड में शिक्षा ग्रहण की। पोमोना कॉलेज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ने के बाद उन्होंने लेखन पर ध्यान केंद्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक