लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का निधन

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:53 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 23 जनवरी (एपी) दुनियाभर के नामचीन राजनेताओं तथा फिल्मी सितारों का साक्षात्कार लेने वाले प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

किंग द्वारा सह-स्थापित स्टूडियो तथा नेटवर्क 'ओरा मीडिया' ने ट्वीट किया कि किंग का लॉस एंजिलिस के सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में निधन हो गया है।

किंग के निधन का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सीएनन ने इससे पहले खबर दी थी कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

किंग ने अपने करियर में लगभगर 50 हजार साक्षात्कार लिये। साल 1995 में उन्होंने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात, जॉर्डन के किंग हुसैन तथा इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन के साथ मध्य-पूर्व शांति सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।

उन्होंने अपने करियर में दलाई लामा, एलिजाबेथ टेलर, मिखाइल गोर्बाचेव, बराक ओबामा, बिल गेट्स तथा लेडी गागा समेत कई नामचीन हस्तियों के भी साक्षात्कार लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!