जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना वजीरा चित्रसेना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:06 IST2021-11-17T22:06:34+5:302021-11-17T22:06:34+5:30

Renowned Sri Lankan dancer Vajira Chitrasena honored with Padma Shri | जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना वजीरा चित्रसेना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना वजीरा चित्रसेना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

कोलंबो, 17 नवंबर भारत ने बुधवार को जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना डॉ वजीरा चित्रसेना को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

पद्मश्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

यहां भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि चित्रसेना (89) और दिवंगत प्रोफेसर इंद्रा दसानायके, दो प्रख्यात श्रीलंकाई हस्ती हैं जिन्हें क्रमश: नृत्य और साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने यहां एक समारोह में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की मौजूदगी में डॉ चित्रसेना को यह पुरस्कार प्रदान किया, जबकि दसानायके की बेटी ने उनकी ओर से नयी दिल्ली में यह पुरस्कार ग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Renowned Sri Lankan dancer Vajira Chitrasena honored with Padma Shri

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे