लाइव न्यूज़ :

जाने-माने फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह का निधन

By भाषा | Updated: November 29, 2021 09:05 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 29 नवंबर (एपी) जाने-माने फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह का कैंसर से एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया। वह 41 वर्ष के थे।

लक्जरी समूह एलवीएमएच (लुई वटोन मोएट हेनेसी) और अबलोह के अपने ऑफ-व्हाइट लेबल ने रविवार को अबलोह के निधन की जानकारी दी। ऑफ-व्हाइट लेबल की स्थापना अबलोह ने 2013 में की थी।

एलवीएमएच के अध्यक्ष बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘यह खबर सुन हम स्तब्ध हैं। वर्जिल एक बेहतरीन डिजाइनर ही नहीं, बल्कि एक बेहद अच्छे शख्स और बुद्धिमान इंसान थे।’’

अबलोह के परिवार ने डिजाइनर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। अबलोह दो साल पहले ‘कार्डियक एंजियोसारकोमा’ की चपेट में आए थे, जो एक दुर्लभ किस्म के कैंसर का एक प्रकार है, जिसमें हृदय में ट्यूमर होता है।

बयान में कहा गया, ‘‘ 2019 में कैंसर से पीड़ित होने के बाद उन्होंने दुनिया को बताए बिना अकेले इससे लड़ने का फैसला किया, कई चुनौतीपूर्ण उपचार करावाएं..साथ ही फैशन की दुनिया में अपना काम भी जारी रखा।’’

अबलोह 2018 में, फ्रांसीसी डिजाइन हाउस के इतिहास में लुई वटोन में पुरुषों के परिधान को डिजाइन करने वाले पहले अश्वेत शख्स थे।

वह पहले घाना अमेरिकी थे, जिनकी मां ने उन्हें सिलाई करना सिखाया। अबलोह के पास कोई औपचारिक फैशन प्रशिक्षण नहीं था, लेकिन वह इंजीनियरिंग में स्नातक और वास्तुकला में परास्नातक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना