लाइव न्यूज़ :

गांधी के शांति के संदेश को याद रखें, मानवता के दुश्मन ‘कोविड’ को हराने पर ध्यान दें : संरा प्रमुख

By भाषा | Updated: October 2, 2021 12:52 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महात्मा गांधी के शांति के संदेशों को याद रखने की अपील करने के साथ ही कहा कि दुनिया भर के लड़ाकों को अपने हथियार डाल देने चाहिए और मानवता के दुश्मन कोविड​​-19 महामारी को हराने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि एक दूसरे को हराने पर।

गुतारेस ने दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर अपने संदेश में कहा, “यह संयोग नहीं है कि हम महात्मा गांधी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाते हैं। गांधी के लिए, अहिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, गरिमा और समानता महज शब्द नहीं थे बल्कि मानवता के मार्गदर्शक थे, बेहतर भविष्य का खाका थे।”

उन्होंने कहा कि अहिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, गरिमा और समानता, आज के संकट के वक्त में भी समस्याओं से पार पाने का रास्ता दिखाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, "दुनिया भर में संघर्ष और जलवायु परिवर्तन। गरीबी और असमानता। अविश्वास और विभाजन। ये सबकुछ कोविड-19 महामारी की छाया में हो रहा है, जो लोगों और अर्थव्यवस्थाओं को समान रूप से तबाह कर रही है।”

गुतारेस ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर, "आइए हम गांधी के शांति के संदेश को याद रखें," “और सभी के लिए एक बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के काम में उतरें।”

उन्होंने कहा, “हम दुनिया भर के लड़ाकों का आह्वान करते हैं कि वे हथियार डाल दें और मानवता के दुश्मन- कोविड-19 को हराने पर ध्यान केंद्रित करें, एक दूसरे को नहीं।” साथ ही उन्होंने जीवन रक्षक टीके और उपचार मुहैया कराने और महामारी से उबरने के इस लंबे रास्ते में देशों का समर्थन करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया।

गुतारेस ने जोर देकर कहा कि आज की चुनौतियों का समाधान "हमारे हाथ में है: वह है एकजुटता। हमें यह पहचानने की जरूरत है, जैसा कि गांधी ने किया था, कि जो हमें एकजुट करता है वह हमें विभाजित करने से कहीं अधिक बड़ा है। यह कि शांति सभी के लिए बेहतर भविष्य का एकमात्र मार्ग प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला