लाइव न्यूज़ :

गर्भपात करने वाले एक डॉक्टर के घर से मिले 2000 से भी अधिक भ्रूणों के अवशेष

By भाषा | Updated: September 15, 2019 12:12 IST

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां से 2,246 भ्रूण मिले हैं जिन्हें मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया था, लेकिन मकान के भीतर किसी भी तरह के ऑपरेशन आदि का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

Open in App

इंडियाना के एक गर्भपात क्लिनिक के एक दिवंगत डॉक्टर के इलिनोइस स्थित आवास से 2,000 से भी ज्यादा भ्रूणों के अवशेष मिले हैं। इन भ्रूणों को मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया है।

विल काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने शुक्रवार देर शाम बताया कि डॉक्टर उल्रिच क्लोफर के परिवार के एक वकील ने गुरुवार को कोरोनर कार्यालय में संपर्क कर मकान में भ्रूणों के अवशेष होने की आशंका जतायी थी। गौरतलब है कि डॉक्टर की मौत पिछले ही सप्ताह हुई है।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां से 2,246 भ्रूण मिले हैं जिन्हें मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया था, लेकिन मकान के भीतर किसी भी तरह के ऑपरेशन आदि का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। कोरोनर कार्यालय ने भ्रूणों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा