लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बच्ची से दुष्कर्म के दोषी धार्मिक नेता को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:21 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, दो अक्टूबर पाकिस्तान की एक अदालत ने पंजाब प्रांत में 12 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के दोषी एक धार्मिक नेता को उम्रकैद और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश खालिद बशीर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को कारी अतीक उर रहमान को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि अदालत ने रहमान पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह घटना दो साल पहले लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर टोबा टेक सिंह जिले में हुई थी।

अभियोजन के मुताबिक पीड़िता अपने गांव के मदरसे में जाती थी, जहां रहमान की सहयोगी बिलकिस बीबी उसे फुसलाकर दोषी के कमरे में ले गई।

उन्होंने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद दोषी उसे सुनसान जगह पर छोड़ आया, जहां कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़िता को रोते हुए देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता द्वारा पुलिस को बयान दिए जाने के बाद रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस बीच, एक अन्य मामले में मदरसे के विद्यार्थी से कुकर्म के आरोपी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम- एफ (जेयूआईएफ) के पूर्व नेता मुफ्ती अजीजुर रहमान ने लाहौर जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। रहमान की गिरफ्तारी मदरसे के विद्यार्थी द्वारा घटना का वीडियो अपलोड करने के बाद हुई थी।

जून में पुलिस उपमहानिरीक्षक (जांच) शारिक जमाल खान ने कहा था कि मुफ्ती ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया है कि परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देकर उसने विद्यार्थी के साथ कुकर्म किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला