लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में राहत एवं बचाव कार्य जारी, खराब सड़कों और उपकरणों की कमी के चलते पेश आ रही दिक्कतें

By भाषा | Updated: January 16, 2021 14:28 IST

Open in App

ममूजू (इंडोनेशिया) 16 जनवरी इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रायद्वीप में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद शनिवार को बचावकर्मियों को क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पुलों, बिजली गुल होने तथा भारी उपकरणों की कमी के बीच राहत कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार मध्यरात्रि आए भूकंप के कारण अब तक कम से कम 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख सैदर रहमानिया ने कहा कि भूकंप से बुरी तरह प्रभावित ममूजू शहर में लगभग 10 स्थानों में चल रहे बचाव अभियानों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है, जहां अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है।

शुक्रवार देर रात भोजन, तंबू, कंबल और अन्य जरूरी सामान लेकर मालवाहक विमान जकार्ता में उतरे। ये सामान अस्थायी आश्रयों में वितरित किए जाएंगे। इस बीच, हजारों ने लोगों ने भूकंप के बाद आने वाले झटकों और सुनामी की आशंका के डर से खुले आसमान के नीचे रात गुजारी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि ममूजू में 34 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला