लाइव न्यूज़ :

म्यामां में पत्रकारों, कार्यकर्ताओं समेत कैदियों की रिहाई

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:02 IST

Open in App

बैंकॉक, 30 जून (एपी) म्यांमा की सरकार ने बुधवार को करीब 2,300 कैदियों की रिहाई शुरू कर दी जिनमें फरवरी में सैन्य तख्ता पलट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिये गये कार्यकर्ता तथा प्रदर्शनों पर खबर जारी करने वाले पत्रकार भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यांगून की इनसेइन जेल से बसों से कैदियों को ले जाया गया जहां उनके दोस्त और परिवार सुबह से रिहाई का इंतजार कर रहे थे। यांगून क्षेत्रीय कारावास विभाग के प्रमुख जॉ जॉ ने इस बात की पुष्टि की कि 720 से अधिक लोगों को जेल से रिहा किया गया। इस जेल में दशकों से राजनीतिक कैदियों को रखा जाता रहा है। यह बात सामने आई है कि सभी कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों को रिहा नहीं किया गया है।

उप सूचना मंत्री मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने पहले कहा था कि पूरे देश में करीब 2,300 कैदियों को रिहा किया जाएगा। उन्होंने चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि रिहा किये गये कैदियों में वो शामिल हैं जिन्होंने प्रदर्शन में भाग लिया था लेकिन हिंसा नहीं की थी या दंगों को नहीं भड़काया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी