लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में टीकाकरण के लिए वृद्धों का पंजीकरण शुरू हुआ

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:22 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 फरवरी पाकिस्तान ने सोमवार को 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए पंजीकरण शुरू किया। पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,64,077 हो गई।

योजना मंत्री एवं कोरोना-रोधी राष्ट्रीय कमान एंड संचालन केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख असद उमर ने कहा कि पंजीकृत बुजुर्गों का टीकाकरण अगले महीने शुरू होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हुई कि कोविड-19 टीका लगवाने के लिए 65 और उससे अधिक आयु के नागरिकों का पंजीकरण अब खुल गया है। बस अपना सीएनआईसी (कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र) नंबर लिखें और 1166 पर संदेश भेजें। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण मार्च में शुरू होगा।’’

देश में कोविड-19 के खिलाफ कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ। यह टीकाकरण चीन द्वारा पाकिस्तान को सिनोपार्म की 500,000 खुराक मिलने के एक दिन बाद शुरू किया गया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,048 नए मामले सामने आए, जबकि 26 रोगियों की मृत्यु हो गई। इससे पाकिस्तान में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,333 हो गई। पाकिस्तान में कुल 525,997 लोग ठीक हुए हैं।

प्राधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 32,019 जांच की गई। वहीं पाकिस्तान में संक्रमित होने की दर 3.27 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा