लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में वेनेजुएला में हुआ क्षेत्रीय चुनाव

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:26 IST

Open in App

कराकस, 22 नवंबर (एपी) वेनेजुएला में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में आयोजित स्थानीय चुनाव में लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पिछले चार साल में पहली बार देश में विपक्षी दल चुनाव में शामिल हुए।

वेनेजुएला के विभिन्न हिस्सों में 130 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक चुनाव का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। ज्यादातर पर्यवेक्षक यूरोपीय संघ से हैं। उन्होंने देश में चुनाव में निष्पक्षता, मीडिया पहुंच, अभियान गतिविधि और उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराने जैसी चुनावी स्थितियों का संज्ञान लिया। वेनेजुएला में लंबे समय से चुनाव तंत्र की स्थिति लचर है और उनकी मौजूदगी का मकसद यहां मतदाताओं में विश्वास लाना था फिर भी मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घर से नहीं निकले।

पर्यवेक्षकों के कार्य के बारे में अस्पताल कर्मचारी पेड्रो मार्टिन्ज (56) ने कहा, ‘‘इससे मुझ में थोड़ा आत्मविश्वास आया कि वे हमारे मताधिकार और हमारे मत का आदर करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूर्वी कराकस क्षेत्र में मतदान केंद्र में कम संख्या में ही लोग कतार में दिखे क्योंकि यहां आम तौर पर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उसके सहयोगियों के खिलाफ मत डालते हैं। वहीं विपक्षी पार्टी के नेता ‘आपस में ही लड़ते रहते हैं।’

इस चुनाव में 23 गवर्नर, 335 मेयर पद समेत 3,000 से ज्यादा सीटों पर मतदान करने के लिए करीब 2.1 करोड़ से ज्यादा लोग पात्र हैं। वहीं चुनाव मैदान में 70,000 उम्मीदवार उतरे हैं।

ऐतिहासिक रूप से, राज्य एवं नगरपालिका चुनावों के लिए मतदान का प्रतिशत कम ही रहा है। आम तौर पर क्षेत्रीय चुनाव के बारे में देश की सीमा से बाहर बातें नहीं होती हैं लेकिन रविवार का चुनाव अलग था क्योंकि मादुरो सरकार द्वारा उठाए गए कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा थी।

नेशनल असेंबली में मादुरो बहुमत में हैं और मई में एसेंबली में दो विख्यात विरोधियों को नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल के नेतृत्व में सदस्य के तौर पर शामिल किया था। इसमें एक ऐसा कार्यकर्ता भी था जो सरकार को अस्थिर करने के आरोप में जेल में भी जा चुका है। 2005 के बाद यह पहली बार है जब वेनेजुएला के पांच सदस्यीय चुनावी निकाय में विपक्ष के एक से ज्यादा सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब