लाइव न्यूज़ :

इस साल बूस्टर खुराकें देने से परहेज किया जाए: डब्लयूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:53 IST

Open in App

जिनेवा, आठ सितंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कोरोना वायरस टीकों की बड़ी आपूर्ति वाले अमीर देशों से वर्ष के अंत तक बूस्टर खुराकें देने से परहेज करने का आह्वान किया है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रयिसस ने बुधवार को यह भी कहा कि वह दवा निर्माताओं के एक प्रमुख संघ की टिप्पणियों पर ''हैरान'' हैं, जिन्होंने कहा है कि वैक्सीन की आपूर्ति इतनी अधिक है कि उन देशों में बूस्टर खुराक और टीकाकरण दोनों की अनुमति दी जा सकती है, जिन्हें टीकों की सख्त जरूरत तो है, लेकिन वे इनकी कमी का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मैं टीके की वैश्विक आपूर्ति को नियंत्रित करने वाली कंपनियों और देशों की इस भावना पर चुप नहीं रहूंगा कि दुनिया के गरीब देशों को बची हुई खुराकों से संतुष्टि करनी चाहिये।''

टेड्रोस ने पहले सितंबर के अंत तक बूस्टर खुराकें देने से परहेज करने का आह्वान किया था, लेकिन अमेरिका और अन्य देश खुराकें देना शुरू कर चुके हैं या संवेदनशील लोगों को खुराकें देने की योजना पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा