लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में रिफाइनरी में लगी आग, 900 लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:23 IST

Open in App

(इंट्रो में मामूली सुधार के साथ रिपीट)

जकार्ता, 29 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत में स्थित पर्टेमिना बालोंगन रिफाइनरी में भीषण आग लगने के बाद नजदीकी गांव के 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि आग लगने की घटना में 20 लोग झुलस गए हैं जिनमें रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर और घटनास्थल के पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं।

सरकारी तेल एवं गैस कंपनी पर्टेमिना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक विद्यावती ने कहा कि दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आग लगने की घटना की जांच की जा रही है।

पर्टेमिना के अधिकारियों ने कहा कि जब आग लगी तब बिजली गिरी थी और भारी बारिश हुई थी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि आसपास के गांवों के 912 लोगों को तीन बचाव केंद्रों में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल