न्यू कैलेडोनिया में फ्रांस का हिस्सा बने रहने के सवाल पर जनमत संग्रह
By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:25 IST2021-12-12T18:25:30+5:302021-12-12T18:25:30+5:30

न्यू कैलेडोनिया में फ्रांस का हिस्सा बने रहने के सवाल पर जनमत संग्रह
नौमिया (न्यू कैलेडोनिया), 12 दिसंबर (एपी) फ्रांस के प्रशांत सागरीय क्षेत्र न्यू कैलेडोनिया के मतदाताओं ने रविवार को यह तय करने के लिए मतदान किया कि फ्रांस के साथ रहा जाए या नहीं। हालांकि स्वतंत्रता समर्थक शक्तियों ने महामारी के चलते बहिष्कार की अपील की एवं इसे सरकार का अनुचित कृत्य बताया।
उष्णकटिबंधीय तूफान से भी मतदान का उत्साह फीका पड़ने का खतरा बना रहा। वैसे क्षेत्रीय राजधानी नौमिया में तूफान के चलते ताड़ के पेड़ों के पत्ते तेज झूलते नजर आये लेकिन मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें लगी रहीं।
यह जनमत संग्रह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फ्रांसीसी भू-राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए काफी अहम है और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच इस पर दुनिया की बड़ी नजर है।
न्यू कैलेडोनिया द्वीपसमूह है जिसे 19 वीं सदी में नेपोलियन के भतीजे ने उपनिवेश बनाया था । यहां 270,000 लोग रहते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।