लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 स्तर में कमी, स्वास्थ्य अधिकारी भारत में सामने आये प्रकार की कर रहे हैं समीक्षा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:25 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 मई ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में पिछले महीने कम होकर करीब आधी हो गई है जो कि पिछले वर्ष के बाद से कोविड​​-19 के मामलों का सबसे कम स्तर है।

द इंपीरियल कॉलेज लंदन के नेतृत्व में सामुदायिक संक्रमण का वास्तविक समय आकलन (आरईएसीटी-1) अध्ययन ऐसे समय किया गया है जब यह बात सामने आयी कि भारत में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार पर सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह (एसएजीई) द्वारा चर्चा करने को लेकर के लिए बृहस्पतिवार को एक समीक्षा बैठक की जानी है। कोविड-19 के इस नये प्रकार के बारे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद कहा था कि ‘‘यह बेहद चिंता’’ उत्पन्न करने वाला है क्योंकि यह पिछले साल ब्रिटेन के कैंट काउंटी में पहली बार सामने आये प्रकार की तुलना में ‘‘काफी अधिक संक्रामक’’ हो सकता है।

कोविड-19 का नया प्रकार बी.1.617.2 भारत में पहली बार ज्ञात उत्परिवर्तन के तीन उप-प्रकारों में से एक है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा, ‘‘एसएजीई के वैज्ञानिक अपना आकलन करेंगे, वे सरकार को जानकारी देंगे और हम आंकड़ों और उनके द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर निर्णय लेंगे।’’

ऐसी आशंका है कि पूर्ण लॉकडाउन ढील को लेकर ब्रिटेन सरकार की रूपरेखा एसएजीई विश्लेषण से प्रभावित हो सकती है।

यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा है कि वह इसको लेकर ‘‘बहुत आश्वस्त’’ है कि वर्तमान में उपयोग में आने वाले टीके कोविड के प्रकार बी.1.617.2 के खिलाफ प्रभावी हैं, जो इस स्तर पर ब्रिटेन में वैज्ञानिकों का दृष्टिकोण बना हुआ है।

इस बीच, 15 अप्रैल से 3 मई के बीच किए गए आरईएसीटी-1 अध्ययन से पता चलता है कि वर्तमान में 0.1 प्रतिशत आबादी संक्रमित है, या 1,000 में से एक व्यक्ति संक्रमित है। यह अध्ययन घरों से लिये गए 127,000 से अधिक नमूनों पर आधारित है।

यह अध्ययन पिछले जांच दौर से तुलना करता है जब 30 मार्च तक 0.2 प्रतिशत या 500 में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें