लाइव न्यूज़ :

रेड क्रॉस गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:29 IST

Open in App

जिनेवा, चार फरवरी (एपी) कोविड-19 टीकाकरण को लेकर अमीर और गरीब देशों के बीच सामने आने वाली असमानताओं की चिंता के बीच अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने गरीब देशों की सहायता के लिए कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

इसके तहत वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ लोगों के टीकाकरण पर सहायता राशि खर्च की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय संगठन ने कहा कि अब तक विश्व में हुए टीकाकरण के मुकाबले दुनिया के 50 सबसे गरीब देशों में केवल 0.1 फीसदी जबकि 50 सबसे अमीर देशों में 70 फीसदी टीकाकरण हुआ है।

संगठन के महासचिव जगन चापागैन ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण की असमानता को लेकर चिंता जताते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ बिना समान वितरण के वह लोग भी सुरक्षित नहीं होंगे, जिन्हें कोविड-19 टीका लगाया गया है।’’

बयान के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत 66 नेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट सोसायटी के जरिए की जाएगी और इस बारे में संबंधित सरकारों के साथ बातचीत जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?