लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के दैनिक मामलों का रिकॉर्ड टूटा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 10:49 IST

Open in App

सियोल, दो दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के दैनिक मामलों का रिकॉर्ड लगातार दूसरे दिन टूटा। देश में बृहस्पतिवार को 5,200 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई जिससे देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है।

दक्षिण कोरिया की रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के 5,266 नए मामलों में से 4,100 से अधिक राजधानी सियोल और आसपास के महानगर क्षेत्र में पाए गए, जहां पहले ही गहन चिकित्सा इकाई के 90 प्रतिशत बिस्तर भर चुके हैं।

एजेंसी ने बताया कि 733 मरीजों की हालत गंभीर या नाजुक है। वहीं गत 24 घंटे के दौरान 47 और मरीजों की मौत के साथ महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,705 हो गई है।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर चिंताओं के बीच डेल्टा स्वरूप का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दक्षिण कोरिया ने बुधवार देर रात देश में ओमीक्रोन के पांच मामले की पुष्टि की। पांचों मरीज नाइजीरिया से आए थे जिसके बाद सरकार को अपनी सीमा पर आवाजाही की शर्तें सख्त करने पर मजबूर होना पड़ा है।

अब दक्षिण कोरिया में अगले दो हफ्ते में आने वाले सभी यात्रियों को कम से कम 10 दिनों तक पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा