लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के दो राज्यों में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड नए मामले

By भाषा | Updated: December 28, 2021 11:55 IST

Open in App

सिडनी, 28 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और क्वींसलैंड राज्यों में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते जांच केंद्रों पर दबाव के कारण रैपिड एंटीजन जांच का व्यापक इस्तेमाल करने की अपील की गयी है।

क्वींसलैंड राज्य में 1,158 मामले सामने आए जो राज्य में पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मामले हैं लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब भी कम है। राज्य में कोविड-19 के 4,000 से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 257 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री येत्ते दाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य के बाहर के यात्रियों को क्वींसलैंड में पहुंचने के पांच दिन बाद पीसीआर जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी। हाल में राज्य में हजारों लोगों में से केवल 0.6 प्रतिशत ही पांचवें दिन संक्रमित पाए गए हैं।

विक्टोरिया राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 2,738 नए मामले आए जो अक्टूबर मध्य में आए 2,297 मामलों से अधिक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे घनी आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी देखी गयी है लेकिन यह क्रिसमस के आसपास जांच कम होने के कारण हो सकता है। राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 6,062 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की