लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड नये मामले

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:48 IST

Open in App

बर्लिन, 10 नवंबर (एपी) जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र ने बुधवार को देश में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले दर्ज किए। वहीं देश के शीर्ष विषाणुविदों में से एक ने चेतावनी दी है कि अगर टीकाकरण की गति तेज नहीं की गई तो फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस संक्रमण के 39,676 नये मामले दर्ज किए हैं जो शुक्रवार को आए 37,120 नये मामलों से ज्यादा हैं। इंस्टीट्यूट ने बताया कि जर्मनी में संक्रमण की दर पिछले सात दिनों में बढ़कर प्रति 1,00,000 निवासियों पर 232.1 हो गई है।

देश के विभिन्न अस्पतालों और आईसीयू के हालात के संदर्भ में बर्लिन के चैरिटे अस्पताल के मुख्य विषाणुविद क्रश्चियन द्रोस्तेन ने कहा, ‘‘यहां वास्तविक आपातकाल की स्थिति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें तत्काल कुछ करना होगा।’’

सरकारी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि वे लॉकडाउन लगाना नहीं चाहते हैं और उन्होंने निवासियों से टीका लगवाने की अपील की है।

जर्मनी में सितंबर में हुए आम चुनाव के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्यवाहक सरकार है। देश में जिन दलों के गठबंधन की अगली सरकार बनाने की संभावना है, वे इस सप्ताह एक विधेयक लाने वाले हैं जो मार्च 2020 से देश में ‘‘राष्ट्रीय स्तर के महामारी हालात’’ की घोषणा कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला