लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड-19 के रिकॉर्ड पुष्ट मामले, सप्ताहांत से हो सकती हैं छुट्टियां

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:28 IST

Open in App

मॉस्को, 25 अक्टूबर (एपी) रूस में सोमवार को भी कोरोना वायरस के रिकॉर्ड पुष्ट मामले दर्ज किये गये और इसके कारण क्रेमलिन ने ज्यादातर लोगों को इस सप्ताह के अंत से काम से दूर रहने को कहा है।

रूसी सरकार के कोरोना वायरस कार्यबल ने 24 घंटों में 37,930 नये पुष्ट मामले दर्ज किए हैं, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक संख्या है। कार्यबल ने इस अवधि के दौरान कोरोना महामारी से 1,069 व्यक्तियों की मौत की सूचना दी है, जो सप्ताहांत के 1,075 के रिकॉर्ड से थोड़ा कम है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशवासियों को 30 अक्टूबर और सात नवंबर के बीच काम पर नहीं जाने का आदेश दिया है, जब देश में एक लंबा अवकाश होगा। पुतिन ने कहा कि रूस के 85 उन क्षेत्रों में जहां स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, कामकाज पहले से भी रोका जा सकता है और छुट्टियां सात नवम्बर के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं।

उस दौरान, प्रमुख बुनियादी ढांचे और कुछ अन्य को छोड़कर अधिकांश सरकारी संगठनों और निजी व्यवसायों को काम रोकना होगा।

मॉस्को में अधिकारियों ने गुरुवार से छुट्टियां देने की योजना बनाई है। किंडरगार्टन और स्कूलों के साथ ही जिम, ज्यादातर मनोरंजन स्थल और स्टोर 11 दिन बंद रखे जाएंगे। उस अवधि के दौरान रेस्तरां और कैफे केवल ‘टेकआउट’ या डिलीवरी ऑर्डर के लिए खुले रहेंगे। खाद्य सामग्री और दवा दुकानें खुली रह सकती हैं।

संग्रहालयों, थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल और अन्य स्थानों तक उन्हें ही पहुंचने दिया जाएगा, जो टीकाकरण या पिछली बीमारी की जानकारी के संबंध में अपने स्मार्टफोन में डिजिटल कोड रखते हों। यह व्यवस्था सात नवंबर के बाद भी लागू रहेगी।

रूसी अधिकारियों को उम्मीद है कि इस दौरान लोगों को कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन से दूर रखकर कोरोना महामारी के प्रसार को सीमित करने में मदद मिलेगी। इन स्थानों पर लोग मास्क की अनिवार्यता के अनुपालन में कोताही करते रहे हैं।

कुल मिलाकर, रूस ने कोरोना वायरस के 82 लाख से अधिक पुष्ट मामले और 2,31,669 मौतें दर्ज की हैं, जो यूरोप में इस महामारी से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं, इस महामारी से हुई मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको के बाद दुनिया में रूस पांचवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल