ओलंपिक खेलों के बीच में तोक्यो में वायरस के रिकॉर्ड मामले

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:59 IST2021-07-31T16:59:56+5:302021-07-31T16:59:56+5:30

Record cases of virus in Tokyo in the middle of Olympic Games | ओलंपिक खेलों के बीच में तोक्यो में वायरस के रिकॉर्ड मामले

ओलंपिक खेलों के बीच में तोक्यो में वायरस के रिकॉर्ड मामले

तोक्यो, 31 जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों के बीच कोविड-19 के कुल 4,058 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। सिटी हॉल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आलोचक लंबे वक्त से ओलंपिक को टालने या रद्द करने की मांग कर रहे थे क्योंकि इन खेलों में दुनिया भर के लाखों खिलाड़ी, कॉरपोरेट प्रायोजक और मीडिया जुटता है।

खिलाड़ियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच हो रही है। ओलंपिक में काम कर रहे 21 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं था।

खेलों में 241 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 23 एथलीट हैं।

जापान में कोविड-19 से 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तोक्यो के पड़ोसी सैतामा, चीबा और कनागवा प्रांतों में रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Record cases of virus in Tokyo in the middle of Olympic Games

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे