लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,352 नए मामले

By भाषा | Updated: December 4, 2021 11:26 IST

Open in App

सियोल, चार दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,352 नए मामले सामने आए हैं और 70 लोगों की मौत हो गई। वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के तीन नए मामलों की भी पुष्टि हुई।

कोरियाई बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने शनिवार को बताया कि 5,352 नए मामले सामने आए हैं। इस सप्ताह तीसरी बार संक्रमण के नए मामले 5,000 से ज्यादा आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 70 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,809 हो गई। वहीं, 752 मरीज गंभीर या नाजुक हालत में हैं जो अब तक का सबसे ज्यादा है।

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामलों में वृद्धि के बाद अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। वहीं ओमीक्रोन के स्थानीय इलाकों में प्रसार होने को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं क्योंकि इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की आशंका है।

देश में ओमीक्रोन के तीन नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ओमीक्रोन के मामले बढ़ने की आशंका है क्योंकि इनमें से कुछ मरीज 28 नवंबर को चर्च गए थे, जहां सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला