लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारत की मदद से भूकंप से क्षतिग्रस्त 50 हजार मकानों का पुनर्निर्माण पूरा: भारतीय दूतावास

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:26 IST

Open in App

काठमांडू, 15 नवंबर भारत ने सोमवार को घोषणा की कि उसने नेपाल के दो जिलों में 2015 में आये भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए 50,000 मकानों के पुनर्निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय दूतावास ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण (एनआरए), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओपीएस) के सहयोग से गोरखा और नुवाकोट जिलों में मकानों का पुनर्निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

भारतीय दूतावास उप प्रमुख नामग्या सी खम्पा ने घोषणा की कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबद्ध 50,000 निजी मकानों के पुनर्निर्माण को नेपाल सरकार द्वारा अपनाये गए पुनर्निर्माण रुख के साथ पूरा किया गया है।

भारत सरकार ने मार्च 2018 में चार शहरी नगर पालिकाओं और जिलों की 14 ग्रामीण नगर पालिकाओं में भूकंप प्रभावित लाभार्थियों को सामाजिक-तकनीकी सुविधा और परामर्श (एसटीएफसी) सेवाएं प्रदान करने के लिए यूएनडीपी और यूएनओपीएस को शामिल किया था।

भारत सरकार ने पुनर्निर्माण के वास्ते आवास क्षेत्र के लिए भूकंप बाद सहायता पैकेज के रूप में 15 करोड़ अमरीकी डालर की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा