लाइव न्यूज़ :

हालिया वैश्विक तापमान 24 हजार साल में ‘अभूतपूर्व’ : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 नवंबर इंसानी गतिविधियों के कारण बीते 150 सालों के दौरान जिस रफ्तार से वैश्विक तापमान बढ़ा है वैसा करीब 24,000 साल पहले हिमयुग के बाद से कभी नहीं देखा गया। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में दल ने यह भी सत्यापित किया कि पिछले हिमयुग के बाद से जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारक हरित गैस सांद्रता में वृद्धि और बर्फ की चादरों का पीछे हटना है।

हाल ही में ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन, पिछले 10,000 वर्षों में एक सामान्य तापमान प्रवृत्ति का सुझाव देता है और इस बारे में एक दशक से चली आ रही बहस को सुलझाता है कि क्या यह अवधि पुरापाषाण विज्ञान समुदाय में गर्म या ठंडी थी।

शोधकर्ताओं ने पाया कि पिछले 150 वर्षों में तापमान का परिमाण और दर पिछले 24,000 वर्षों में परिवर्तन के परिमाण और दर से कहीं अधिक है।

एरिजोना विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक और अध्ययन की सह लेखिका जेसिका टियरने ने कहा, “यह पुनर्निर्माण बताता है कि वर्तमान तापमान 24,000 वर्षों में अभूतपूर्व है, और यह भी बताता है कि मानव-जनित वैश्विक तापमान की गति उस समय की तुलना में तेज है, जो हमने उसी अवधि में देखी है।”

एरिज़ोना विश्वविद्यालय में भू-विज्ञान पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता और अध्ययन के मुख्य लेखक मैथ्यू उस्मान कहते हैं, “तथ्य यह है कि हम आज भी उस सीमा से बहुत दूर हैं जिसे हम सामान्य मान सकते हैं, यह चेतावनी की वजह है और सभी के लिए चौंकानेवाली होनी चाहिए।”

अध्ययनकर्ताओं के दल ने 24,000 साल पहले हर 200 साल के अंतराल के लिए वैश्विक तापमान परिवर्तन के नक्शे बनाए।

अनुसंधानकर्ताओं ने अतीत की एक ज्यादा पूर्ण तस्वीर के लिए दो स्वतंत्र आंकड़ों के सेट - समुद्री तलछट से तापमान का आंकड़ा और जलवायु के कंप्यूटर सिमुलेशन का आंकड़ा- को जोड़ा।

उन्होंने पिछले तापमान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए समुद्री तलछट के रासायनिक संकेतों को देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला