लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान का राजदूत, वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुलाना ‘दुर्भाग्यपूर्ण, खेदजनक’ है: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:51 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद,19 जुलाई पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के कथित अपहरण एवं उत्पीड़न के बाद इस्लामाबाद से अपने राजदूत और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुलाने के अफगानिस्तान सरकार के फैसले को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण एवं खेदजनक’’ बताया है और उससे अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार रात जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्ला अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी का कथित रूप से अपहरण किए जाने और उसे यातना दिए जाने के मामले की जांच की जा रही है और देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर मामले पर उच्चतम स्तर पर नजर रखी जा रही है।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘अपने राजदूत और वरिष्ठ राजनयिकों को पाकिस्तान से वापस बुलाने का अफगानिस्तान सरकार का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण एवं खेदजनक है।’’

उसने कहा कि राजदूत, उनके परिवार और पाकिस्तान में अफगानिस्तान के दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के कर्मियों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

पाकिस्तान के विदेश सचिव ने अफगान दूत से रविवार को मुलाकात की और उन्हें राजनयिकों की सुरक्षा के लिए सरकार के उठाए कदमों के बारे में बताया तथा पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बयान में कहा गया है, ‘‘हमें उम्मीद है कि अफगानिस्तान सरकार अपने इस फैसले पर फिर से विचार करेगी।’’

अज्ञात लोगों ने अलीखिल की बेटी सिलसिला अलीखिल का शुक्रवार को इस्लामाबाद में अपहरण किया, उन्हें प्रताड़ित किया और उनके साथ ‘‘मारपीट’’ की। सिलसिला को उस वक्त अगवा किया गया, जब वह किराए के वाहन से कहीं जा रही थीं। मुक्त करने से पहले उन्हें कई घंटे बंधक बनाए रखा गया। सिलसिला राजधानी के एफ-9 पार्क इलाके में पाई गई थीं और उनके शरीर पर चोट के निशान थे।

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने निजी टेलीविजन चैनल ‘जियो न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि सिलसिला का अपहरण नहीं किया गया था और उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को ‘‘बदनाम’’ करने के लिए एक ‘‘अंतरराष्ट्रीय गिरोह’’ ने इस घटना को अंजाम दिया है।

इससे पहले, दिन में रशीद ने दावा किया था कि पाकिस्तान अपहरणकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार कर लेगा। उन्होंने यह भी बताया था कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मंत्री ने कहा था, ‘‘यह शीर्ष प्राथमिकता का मामला है। प्रधानमंत्री ने इसे सुलझाने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।’’

इस बीच, सिलसिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह एक उपहार खरीदने गई थीं और उन्होंने एक टैक्सी किराए पर ली। लौटते वक्त पांच मिनट की यात्रा के बाद टैक्सी चालक वाहन सड़क किनारे ले गया। वहीं एक और व्यक्ति आ गया और उन पर चिल्लाने लगा तथा उसके बाद उसने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। राजदूत की बेटी ने कहा,‘‘ मैं डर के मारे बेहोश हो गई।’’

सिलसिला ने कहा कि होश आने पर उन्होंने खुद को एक ‘‘गंदे स्थान’’ पर पाया। इसके बाद उन्होंने पास के एक पार्क में जाने के लिए टैक्सी की और वहां से अपने पिता के सहयोगी को फोन किया,जो उन्हें घर ले कर गए।

अपहरण की यह घटना ऐसे समय में हुई है, तालिबान को पाकिस्तान के कथित समर्थन के कारण इस्लामाबाद और काबुल के बीच वाकयुद्ध जारी है। अमेरिका समेत पश्चिमी बलों ने अफगानिस्तान से अपने सैन्यबलों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है, जिसके कारण देश में तालिबान के हमले बढ़ गए हैं।

अफगानिस्तान ने शनिवार को जारी बयान में पाकिस्तान से मांग की थी वह ‘‘अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उनके खिलाफ अभियोग चलाए’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें