लाइव न्यूज़ :

सुलह के लिए तमिल प्रवासियों से बातचीत को तैयार हूं: श्रीलंका के राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:21 IST

Open in App

कोलंबो, 21 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि वह देश की आंतरिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रवासी तमिलों के साथ सुलह वार्ता में शामिल होंगे और प्रतिबंधित लिट्टे के साथ जुड़े होने की वजह से जेलों में बंद तमिल युवकों को माफी देने से नहीं हिचकिचाएंगे।

पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने जिनेवा में कहा था कि उनके पास करीब 120,000 सबूत हैं जो संघर्ष के अंतिम चरण के दौरान श्रीलंकाई सैनिकों द्वारा की गई कथित प्रताड़ना से संबंधित है।

राजपक्षे (72) ने नवंबर 2019 में राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कहा था कि उन्हें सिंहली बहुसंख्यकों ने चुना है और वे उनके हितों को बढ़ावा देंगे। उन्होंने पहले तमिल समूहों के साथ बातचीत नहीं करने का रुख अपनाया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करने के लिए पहले विदेशी दौरे के दौरान कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि श्रीलंका के आंतरिक मुद्दों को एक आंतरिक तंत्र के माध्यम से हल किया जाना चाहिए और इसके लिए तमिल प्रवासियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

राजपक्षे ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से कहा कि वह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ जुड़े रहने की वजह से लंबे समय से जेल में बंद तमिल युवाओं को राष्ट्रपति के अधिकारों का इस्तेमाल कर क्षमादान देने से नहीं हिचकिचाएंगे।

वह अपने भाई महिंदा राजपक्षे के 2005-15 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान रक्षा मंत्रालय में शीर्ष नौकरशाह थे और उन्होंने सेना द्वारा लिट्टे को कुचलने के अभियान की अगुवाई की थी और इस तरह 2009 में लिट्टे का तीस साल लंबा खूनी अलगाववाद अभियान खत्म हो गया था।

उनपर 2006 में लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था लेकिन वह बच गए थे। राजपक्षे ने मई 2020 में कहा था कि अगर कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था या संगठन आधारहीन आरोपों का इस्तेमाल करके लगातार श्रीलंकाई सरकार के सैनिकों को निशाना बनाता है, तो “मैं श्रीलंका को ऐसी संस्थाओं या संगठनों से अलग करने में संकोच नहीं करूंगा।”

मार्च में, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) ने श्रीलंका के मानवाधिकारों के रिकॉर्ड के खिलाफ एक प्रस्ताव अपनाया था, जिससे संयुक्त राष्ट्र की संस्था को लिट्टे के खिलाफ देश के तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के दौरान किए गए अपराधों के सबूत एकत्र करने का अधिकार मिला गया था।

तमिलों ने आरोप लगाया कि 2009 में समाप्त हुए युद्ध के अंतिम चरण के दौरान हजारों लोगों की हत्या कर दी गई जब सरकारी बलों ने लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला था।

श्रीलंकाई सेना ने आरोप का खंडन किया और दावा किया कि यह तमिलों को लिट्टे के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए एक मानवीय अभियान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात