लाइव न्यूज़ :

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का मास्क की जरूरत बनाए रखना तर्कसंगत : फाउची

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 मई (एपी) अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने पिछले सप्ताह सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी किये गये इस बयान पर ‘भ्रम’ की बात स्वीकार की है कि पूरी तरह टीकाकरण करा चुके लोगों को अधिकतर स्थितियों में यहां तक कि बंद चहारदीवारी के अंदर भी मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।

डॉ. एंथनी फाउची ने एबीसी न्यूज से कहा, ‘‘ समस्या और मुद्दा यह है कि हमारे पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि किस व्यक्ति का टीकाकरण हो चुका है और किसका टीकाकरण नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि यह ‘तर्कसंगत और समझने योग्य’ बात है कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं इलाके मास्क की जरूरत बनाये हुए हैं क्योंकि उन्हें व्यक्ति के टीकाकरण के बारे में पूरी तरह पता नहीं होता ।

उन्हेांने कहा कि यह जानना अहम है कि ये उपाय बिना टीका वाले को एक -दूसरे से बचाते है और टीके उन लोगों को उच्च सुरक्षा स्तर प्रदान करते हैं जिन्होंने उसे लगवाया है।

फाउची ने कहा कि बच्चों को चहारदीवारी के अंदर मास्क लगाते रहना चाहिए, लेकिन यह सिफारिश बदल सकती है क्योंकि सीडीसी अधिक अनुसंधान करेगा एवं अधिक अमेरिकियों को टीका लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात