लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ प्रजाति की व्हेल ने रस्सी में फंसे होने के दौरान दिया नवजात को जन्म

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:46 IST

Open in App

सेवन्नाह (अमेरिका), सात दिसंबर (एपी) वैज्ञानिकों ने एक लुप्तप्राय राइट व्हेल को एक नवजात व्हेल के साथ तैरते देखा, जिससे दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में इस प्रजाति की व्हेल पाए जाने की पुष्टि होती है। यह व्हेल मार्च में मछली पकड़ने की एक रस्सी में फंस गई थी और उसे मुंह में दबाकर ही तैर रही थी। ऐसा अनुमान है कि उसने रस्सी में फंसे होने के दौरान नवजात राइट व्हेल को जन्म दिया।

प्रजनन के मौसम में यहां दूसरी राइट व्हेल के जन्म की पुष्टि हुई है, जो दिसंबर से मार्च तक चलता है।

‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव विज्ञानी क्ले जॉर्ज ने बताया कि नवजात राइट व्हेल को उसकी मां के साथ बृहस्पतिवार को हवाई सर्वेक्षण दल ने जॉर्जिया के पास कंबरलैंड द्वीप पर देखा था। नवजात व्हेल स्वस्थ प्रतीत होती है।

उत्तरी अटलांटिक में राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब इनकी संख्या 350 से भी कम हैं। वयस्क मादाएं जन्म देने के लिए हर साल सर्दियों में जॉर्जिया और फ्लोरिडा से गर्म पानी में प्रवास करती हैं।

जॉर्ज ने बताया कि उन्हें अभी तक केवल जनवरी 2011 की एक अन्य पुष्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, जिसमें एक नवजात के साथ एक मछली पकड़ने की रस्सी में उलझी हुई राइट व्हेल देखे जाने की बात कही गई थी, जिसने अंततः खुद को उससे मुक्त करा लिया था।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह नजर आई मादा राइट व्हेल के सिर पर कुछ चिह्नों को देखा गया। वह व्हेल कम से कम मार्च से मछली पकड़ने की रस्सी को खींच रही है। इसके पहली बार मैसाचुसेट्स के तट से दूर केप कॉड बे में रस्सी में उलझने की सूचना मिली थी। व्हेल के दक्षिण की ओर जाने से पहले वन्यजीव विशेषज्ञ रस्सी को छोटा करने में कामयाब रहे, लेकिन वे उसे मुक्त नहीं कर पाए।

जॉर्ज ने कहा कि रस्सी में फंसे होने के कारण ही वह नवजात राइट व्हेल का ध्यान नहीं रख पा रही थी और शायद इसी वजह से उसके मुंह पर चोट के निशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला