लाइव न्यूज़ :

भारत से पाकिस्तान की सीमा में दाखिल दुर्लभ सांभर हिरण की ग्रामीणों के हमले से मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:43 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 14 दिसंबर भारत से पाकिस्तानी इलाके में दाखिल हुए दुलर्भ सांभर हिरण की जंगली कुत्तों के हमले के बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के बाद मौत हो गई। पंजाब सूबे के वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांभर हिरण दुलर्भ प्रजाति का हिरण है और वर्ष 2008 से अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने इसे खतरे का सामना कर रही प्रजातियों की ‘लाल सूची’ में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह हिरण लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर कसूर के पास सोमवार को पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ और जंगली कुत्तों के हमले से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों ने बताया कि सांभर हिरण की मौत एक जमींदार के आउटहाउस के सामने हुई जिसने उसे चिकित्सा मदद मुहैया कराने की चिंता नहीं की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल हिरण को पकड़ने की कोशिश के दौरान कुछ ग्रामीण उससे दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे कसूर के हवेली पडियानावाली गांव गए और मृत हिरण को अपने कब्जे में ले लिया।

वन्यजीव विभाग ने बताया कि उसने दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जमींदार से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस को अर्जी दी है। लेकिन पुलिस ने अबतक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल