लाइव न्यूज़ :

भूपेन खाखर की दुर्लभ पेंटिंग लंदन में 12.7 करोड़ रुपये में बिकी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:59 IST

Open in App

लंदन, 28 अक्टूबर भारत के नामचीन कलाकार भूपेन खाखर की दुर्लभ पेंटिंग ‘कृष्णा होटल’, लंदन के सोदबीज द्वारा की गई नीलामी में 12.7 करोड़ रुपये में बिकी है। अमेरिकी वास्तुकलाविद क्रिस्टोफर बेनिंगर ने इस सप्ताह इस पेंटिंग को ‘मॉडर्न एंड कंटेम्पररी साउथ एशियन आर्ट’ सेल में बेचा।

उन्होंने यह पेंटिंग 1970 के दशक की शुरुआत में एक नीलामी से खरीदी थी जो अहमदाबाद में बांग्लादेशी शरणार्थियों की सहायता के लिए आयोजित की गई थी। उस समय तक खाखर कोई नामी कलाकार नहीं थे लेकिन बड़ोदा स्कूल ऑफ आर्ट के कुछ दोस्तों के जरिये बेनिंगर से उनकी मित्रता थी।

बेनिंगर ने कहा, “1972 में मुझे यह पेंटिंग सामान्य से हटकर लगी थी। यह पेंटिंग एक नई शुरुआत थी और मैं उस सकारात्मक ऊर्जा को अपने घर में रखना चाहता था। मैं कला के इस महत्वपूर्ण नमूने को अलविदा कह रहा हूं और इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल दक्षिण एशियाई कलाकारों की मदद के वास्ते एक गैर लाभकारी संस्था बनाने के लिए करूंगा।”

उक्त पेंटिग पर गुजराती में तारीख लिखी है और हस्ताक्षर किये गए हैं। ‘कृष्णा होटल’ को 1971 के बाद से नहीं देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?