लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में नीलाम होंगे हीरा व पन्ना लगे मुगल काल के दुर्लभ चश्मे

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:31 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात अक्टूबर मुगल काल के भारत के एक अज्ञात शाही खजाने के 17वीं सदी के दुर्लभ रत्नों वाले दो चश्मों को पहली बार नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। सोथबीज लंदन ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। अनुमान है कि उनकी कीमत 15 लाख और 25 लाख पाउंड होगी।

हीरे लगे चश्मे को ‘हलो ऑफ लाइट’ नाम दिया गया है वहीं पन्ना वाले चश्मे को ‘गेट ऑफ पैराडाइज’ कहा गया है। दोनों को 22 अक्टूबर से सोथबीज लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा तथा 27 अक्टूबर को उन्हें नीलामी के लिए रखा जाएगा।

मध्य पूर्व और भारत के लिए सोथबीज के अध्यक्ष एडवर्ड गिब्स ने कहा कि निस्संदेह रत्नों के विशेषज्ञों और इतिहासकारों के लिए ये चमत्कार हैं। उन्होंने कहा कि इन खजानों को सामने लाना और दुनिया को उनके निर्माण के पीछे के रहस्य पर आश्चर्य करने का अवसर प्रदान करना एक वास्तविक रोमांच है।

अनोखे चश्मे की कहानी 17वीं शताब्दी के मुगल भारत में शुरू हुयी जब शाही धन, वैज्ञानिक ज्ञान और कलात्मक प्रयास सभी एक साथ अपने चरम पर पहुंच गए थे। एक अज्ञात राजकुमार के कहने पर एक कलाकार ने एक हीरे को यह आकार दिया जिसका वजन 200 कैरेट से अधिक था। वहीं शानदार पन्ने का वजन कम से कम तीन सौ कैरेट था। उन्होंने उत्कृष्ट कौशल के साथ यह रूप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!