लाइव न्यूज़ :

रूस में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, मॉस्को में कामकाज पर पाबंदी लागू

By भाषा | Updated: October 29, 2021 01:34 IST

Open in App

मॉस्को, 28 अक्टूबर (एपी) रूस में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही भारी वृद्धि के बीच बृहस्पतिवार को प्रशासन ने मॉस्को में कामकाज पर 11 दिनों की पाबंदी लागू की ताकि अधिक से अधिक लोग घरों में रहें और वायरस को फैलने से रोका जा सके।

सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई। देश में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संक्रमण की रोकथाम के लिये 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच कामकाज पर पाबंदी का आदेश दिया था। इस दौरान अधिकतर सरकारी संगठन तथा निजी व्यापार बंद करने का प्रावधान है। उन्होंने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द इसे लागू करने के लिये प्रोत्साहित किया था। कुछ क्षेत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे लागू कर दिया था।

बृहस्पतिवार के बाद मॉस्को में स्कूल, जिम, मनोरंजन स्थल अरैर अधिकतर स्टोर बंद रहेंगे जबकि रेस्त्रां और कैफे से खाना घर ले जाने की छूट रहेगी। बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुएं और राशन का सामान बेचने वाले स्टोर और दवा दुकानों को खोले रखने की अनुमति रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें