लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपी ने दी पीड़िता को मारने की सुपारी, पीड़िता की जगह उसकी बहन एवं पड़ोसी की हत्या

By भाषा | Updated: February 2, 2021 13:23 IST

Open in App

मोंटेगट (अमेरिका), दो फरवरी (एपी) लुइसियाना में बलात्कार के एक आरोपी ने अपने ऊपर आरोप लगाने वाली महिला की हत्या की सुपारी दी, लेकिन उसे मारने गए दो लोगों ने पीड़िता की जगह उसकी बहन एवं उसकी पड़ोसी की हत्या कर दी।

प्राधिकारियों ने शुक्रवार को एंड्रियू एस्किने (25), डाल्विन विल्सन (22) और बेऑक्स कोर्मियर (35) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

टेरेबोन पैरिश के शेरिफ टिमोथी सोगिनेट ने बताया कि कोर्मियर को पहले वरमिलियन पैरिश में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसने उसके ऊपर आरोप लगाने वाली महिला को मारने के लिए एस्किने और विल्सन को सुपारी दी, ताकि महिला उसके खिलाफ गवाही नहीं दे सके।

प्राधिकारियों ने बताया कि एस्किने और विल्सन महिला के घर गए और उसके बारे में पूछा। पीड़िता की बहन ब्रिटनी कोर्मियर (34) ने उनसे कहा कि वह ही वह महिला है, जिसे वे खोज रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता की पड़ोसी होप नेटलटन (37) ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब