लाइव न्यूज़ :

रैनसमवेयर हमले सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के समक्ष पेश सबसे बढ़ी चुनौती: भारत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:38 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अमेरिका के नेतृत्व में रैनसमवेयर रोधी पहल पर अब तक की पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक में भारत ने कहा कि रैनसमवेयर हमले सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के समक्ष पेश सबसे बढ़ी चुनौती हैं।

‘रैनसमवेयर’ एक तरह का सॉफ्टवेयर है, जिसके जरिए वसूली करने के लिए लोग, पीड़ितों के कंप्यूटर के संचालन को 'ब्लॉक' कर देते हैं।

व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित ‘काउंटर रैनसमवेयर इनीशिएटिव’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेश पंत ने कहा कि तेजी से बढ़ते ‘डिजिटलीकरण’ और ‘क्रिप्टोकरेंसी’ ने साइबर क्षेत्र को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

पंत ने कहा, ‘‘ रैनसमवेयर, साइबर खतरे का एक विकसित रूप है और अपराधी अधिक परिष्कृत तथा चतुर होते जा रहे हैं। आगामी वैश्विक गतिशीलता ने भी इस डिजिटल स्वरूप को और खतरे में डाल दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 वैश्विक महामारी ने भी इसे और बढ़ावा दिया है और डिजिटलीकरण को लेकर जल्दबाजी ने भी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) को संवेदनशील बनाया है। इसके लिए जिम्मेदार एक और पहलू ‘क्रिप्टोकरेंसी’ की बढ़ती लोकप्रियता भी है, जिसके लेनदेन का पता लगाना भी मुश्किल है।’’

आईटी महाशक्ति के रूप में पहचाने जाने वाले भारत ने इस चुनौती से निपटने को लिए हुई चर्चा का नेतृत्व करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंत ने कहा, ‘‘ आज विश्व में, रैनसमवेयर हमले सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के समक्ष पेश सबसे बढ़ी चुनौती हैं।’’ उन्होंने कहा कि 2021 के अंत तक, रैनसमवेयर के हर 11 सेकंड में एक कम्पनी पर हमला करने और 20 अरब डॉलर तक का नुकसान पहुंचाने की आशंका है।

पंत ने कहा, ‘‘ इन बढ़ते खतरों को देखते हुए, हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हमारे संगठन, विशेषकर राष्ट्र की महत्वपूर्ण अवसंरचनाएं सुरक्षित रहें।’’

रैनसमवेयर रोधी पहल पर अब तक की पहली वैश्विक बैठक में भारत सहित 30 देश शरीक हुए। इस दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत बुधवार को हुई थी। चीन और रूस ने व्हाइट हाउस की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय डिजिटल बैठक में भाग नहीं लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला