लाइव न्यूज़ :

रामाफोसा ने कहा ओमीक्रोन का उभरना अपरिहार्य था, दक्षिण अफ्रीका में मामले पांच गुना बढ़े

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:32 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, सात दिसंबर दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 की चौथी लहर प्रत्याशित थी और नए ओमीक्रोन स्वरूप का सामने आना अपरिहार्य था, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने संक्रमण में वृद्धि को "चिंता" का बड़ा विषय बताते हुए यह कहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है, जहां कुल नमूनों की कोविड-19 जांच में से लगभग एक चौथाई संक्रमित पाए जा रहे हैं। दो हफ्ते पहले, जांच में केवल दो प्रतिशत लोग संक्रमित मिल रहे थे।

रामाफोसा ने राष्ट्र के नाम अपनी साप्ताहिक समाचार-पत्रिका में कहा, “संक्रमण के मामलों में वृद्धि बहुत चिंता का विषय है लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हमने इसका अनुमान लगा लिया था। हमारे देश में रोग प्रतिरूप तैयार करने वालों ने हमें बताया था कि हम इस समय के आसपास चौथी लहर का सामना करेंगे और यह लगभग अपरिहार्य था कि वायरस के नए रूप सामने आएंगे।”

उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे देश कोविड-19 की चौथी लहर की ओर बढ़ रहा है, हम संक्रमण वृद्धि की उस दर का अनुभव कर रहे हैं जो हमने महामारी शुरू होने के बाद से नहीं देखी है। लगभग दो सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों द्वारा वैश्विक ध्यान में लाया गया ओमीक्रोन स्वरूप अधिकांश नए संक्रमणों का कारण है।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी भी नए ओमीक्रोन संस्करण के बारे में महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जैसे कि इसकी संक्रामक क्षमता, इसका प्रसार, क्या यह अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है और इसके खिलाफ टीके कितने प्रभावी होंगे।

रामाफोसा ने लोगों से टीकाकरण कराने और सख्त लॉकडाउन नियमों की प्रतीक्षा किए बिना सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना