लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया और मलेशिया में रमजान का महीना शुरू, भौतिक दूरी का पालन कर अदा की जा रहीं नमाज

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:39 IST

Open in App

जकार्ता, 13 अप्रैल (एपी) कोविड-19 महामारी के बीच मंगलवार से रमजान के महीने की शुरुआत हो गई। इस दौरान इंडोनेशिया और मलेशिया में भौतिक दूरी बनाकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की जा रही हैं।

सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम भी चल रहे हैं। सरकार पाबंदियों में ढील दे रही है। मस्जिदों में स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई के पालन करते हुए नमाजें अदा की जा रही हैं। मॉल और कैफे खुले हैं।

इंडोनेशिया के पड़ोसी देश मलेशिया में भी पाबंदियों में ढील दी गई है। पिछले साल तरावीह (रात में सामूहिक रूप से कुरान सुनना) पर पाबंदी थी, लेकिन इस बार नहीं है। इसके अलावा खाने-पीने और कपड़ों के बाजार भी खुले हैं।

इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री याकूत खलील कूमास ने सोमवार शाम टीवी पर अपने संबोधन में कहा था कि रमजान का चांद दिख गया है।

रमजान के महीने में मुसलमान नमाजें अदा करने के साथ-साथ रोजे रखते हैं और सहरी (सूरज निकलने से पहले का भोजन) करते हैं।

राजधानी जकार्ता की निवासी एना मर्दियास्तुती ने कहा, ''पाबंदियों में ढील मिलना हमारे लिये ताजी हवा में सांस लेने की तरह है। हम कोविड-19 महामारी से तंग आ चुके हैं।''

मलेशिया में, वान नोराड्रियाना बिल्किस (21) ने रजमान में मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति मिलने का स्वागत किया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह बाजार जाने से परहेज करेंगी, जहां अकसर भीड़ रहती है।

मलेशिया में जनवरी के बाद से संक्रमण के मामलों की संख्या तीन गुना बढ़कर 362,000 से अधिक हो गई है। रोजाना संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं, दक्षिणपूर्वी एशिया में इंडोनेशिया कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में सोमवार तक संक्रमण के 15 लाख से अधिक मामले सामने सामने आ चुके हैं। इनमें से 42,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब