Ram Mandir Pran Pratishtha: वीडियो - एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकारा लगाया, सैन फ्रांसिस्को में भी दिखा गजब का उत्साह, देखिए
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 22, 2024 09:00 IST2024-01-22T08:58:42+5:302024-01-22T09:00:35+5:30
दुनिया के अलग-अलग देशों से भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी रामभक्तों का हुजुम देखा गया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया।

एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया
Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी, जो श्री राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन हेतु पधारेंगे।
इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उत्साह है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया। एफिल टावर के सामने भगवा झंडा थामे उत्साही राम भक्तों के समूह को जय श्री राम के नारे लगाते हुए देखा गया।
#Watch | फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया। दुनिया के अलग-अलग देशों से भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। pic.twitter.com/MUuYgI20hQ
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 22, 2024
दुनिया के अलग-अलग देशों से भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी रामभक्तों का हुजुम देखा गया।
Times Square, NewYork 🚩🚩🚩#JaiShreeRaam#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/O61B17y9mL
— Arvinth Easwaran (@arvinth_e) January 22, 2024
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ऐसा ही उत्साह सैन फ्रांसिस्को में भी देखा गया।
This is not UP, Gujarat or any other Indian city/state but San Francisco, USA..🔥 pic.twitter.com/JPGFF7VNQr
— Mr Sinha (@MrSinha_) January 21, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मां जानकी मंदिर को लाइटों से सजाया गया है।
#WATCH जनकपुर, नेपाल: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मां जानकी मंदिर को लाइटों से सजाया गया है। pic.twitter.com/U71RtmVU4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024