लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सेना के समर्थन में रैली, तख्तापलट का विरोध करने वालों पर हमला

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:03 IST

Open in App

यांगून, 25 फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य शासन का समर्थन कर रहे एक गुट के कुछ लोगों ने देश में सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे लोगों पर बृहस्पतिवार को लोहे की छड़ों और चाकुओं से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

‘एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन’’ के सदस्य म्यांमा की सेना से तनाव कम करने के लिए कुछ ढील देने की अपील कर रहे हैं। दस देशों के क्षेत्रीय गुट का मानना है कि टकराव के बजाए सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत किसी सहमति तक पहुंचने के लिए ज्यादा प्रभावी तरीका है।

सेना और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहले से जारी गतिरोध के बीच हिंसा से तनाव और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को फिर से सत्ता में बहाल करने की मांग कर रहे हैं। सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट कर सू ची और अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच फेसबुक ने घोषणा की कि वह देश की सेना से जुड़े सभी अकाउंट को बंद कर देगा, साथ ही वह सेना नियंत्रित कंपनियों के विज्ञापन पर भी रोक लगाएगा।

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को जारी तस्वीरों में हमलावरों और घायलों को देखा जा सकता है, वहीं पुलिस मूकदर्शक बन कर खड़ी हुई है। तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में सुले पगोडा जाने वाली एक सड़क के चौराहे पर एक कार्यालय के सामने एक व्यक्ति को चाकू मारा जा रहा है। घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।

यह घटना उस वक्त हुई जब सैकडों लोगों ने सैन्य तख्तापलट के पक्ष में रैली निकाली। उन्होंने बैनर ले रखे थे, जिनमें लिखा था,‘‘ हम अपनी रक्षा सेवाओं के साथ खड़े हैं’’, ‘‘हम स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल के साथ है।’’

‘स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल’ सैन्य सरकार का आधिकारिक नाम है।

मार्च के दौरान शहर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास सड़क के किनारे खड़े लोगों ने विरोध में नारे लगाए जिसके बाद सेना के समर्थन कर रहे लोगों ने पत्थर फेंके और सड़क किनारे खड़े लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। वीडियो में स्टेशन के नजदीक बृहस्पतिवार को तख्तापलट के समर्थक और विरोधी लोग खड़े दिखे।

सेना की आलोचना करने वालों का आरोप है कि लोगों को हिंसा करने के लिए सेना पैसा देती है, लेकिन इन आरोपों की पुष्टि करना मुश्किल है।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मारसुदी ने बुधवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का दौरा किया और अपने थाई समकक्ष डॉन पारामुदविनाई तथा म्यांमा के नये विदेश मंत्री सेना के सेवानिवृत्त कर्नल वुन्ना माउंग ल्वीन से वार्ता की। म्यांमा में संकट को लेकर क्षेत्रीय प्रतिक्रिया में समन्वय के मारसुदी के प्रयासों के तहत यह बैठक आयोजित की गई।

कई देशों ने सैन्य जुंटा के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं या प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भी प्रतिबंधों की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल