लाइव न्यूज़ :

मिसाइलों के नाम पर राजनाथ सिंह की टिप्पणी अनुचित : पाकिस्तान

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:57 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 दिसंबर पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री की उस टिप्पणी को ‘‘अनुचित और भड़काऊ’’ करार दिया जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था कि इस्लामाबाद ने अपनी मिसाइलों का नाम भारत पर आक्रमण करने वालों आक्रांताओं के नाम पर रखा है।

वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में रविवार को 'स्वर्णिम विजय पर्व' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की मिसाइलों का नाम क्रूर आक्रमणकारियों - गौरी, गजनवी और अब्दाली के नाम पर रखा गया है जिन्होंने भारत पर आक्रमण किया था।

उन्होंने कहा था कि कोई पाकिस्तान सरकार को बताए कि इन आक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमले का निशाना पाकिस्तान के भौगोलिक क्षेत्र में रहनेवाले लोग भी बने थे।

उन्होंने कहा था कि दूसरी ओर, भारत ने अपनी मिसाइलों को 'आकाश', 'पृथ्वी' और 'अग्नि' नाम दिया है।

सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने यहां कहा, '' पाकिस्तान 12 दिसंबर को नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई अनुचित, अनावश्यक और भड़काऊ टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल