लाइव न्यूज़ :

दशहरे पर मिलने वाला राफेल वायुसेना की बढ़ाएगा ताकत, चंदन का तिलक लगाकर रक्षामंत्री राजनाथ भरेंगे पहली उड़ान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 8, 2019 12:56 IST

भारत ने करीब 59 हजार करोड़ रुपये मूल्य पर 36 राफेल लड़ाकू जेट विमान खरीदने के लिए सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। वैसे तो सिंह आज 36 राफेल जेट विमानों में पहला विमान प्राप्त कर लेंगे, लेकिन चार विमानों का पहला खेप अगले साल मई तक ही भारत आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं और वह आज विजयदशमी के मौके पर लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरने वाले हैं।वह राफेल का पूजन करेंगे, जिसमें वह चंदन का तिलक लगाएंगे।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं और वह आज विजयदशमी के मौके पर लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरने वाले हैं। इससे पहले वह राफेल का पूजन करेंगे, जिसमें वह चंदन का तिलक लगाएंगे। रक्षा मंत्री पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो के साथ भी बैठक करेंगे और बोर्डोक्स में वह पहला राफेल जेट विमान प्राप्त करेंगे। 

बोर्डोक्स में ही वह दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल में उड़ान भरेंगे। उन्होंने सोमवार को पेरिस पहुंचने पर ट्वीट कर कहा कि फ्रांस पहुंचकर खुशी हुई है। यह महान देश भारत का अहम सामरिक साझेदार है और हमारा विशेष संबंध औपचारिक संबंधों के क्षेत्र से परे जाता है। फ्रांस की मेरी यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच के वर्तमान सामरिक साझेदारी का विस्तार करना है। 

बोर्डोक्स में राजनाथ सिंह आज भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे गये पहले राफेल लड़ाकू जेट को सौंपे जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस और दशहरे के दिन निर्धारित किया गया है। इस मौके पर पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ के लिए एयरबेस पर प्रबंध किया गया है। शस्त्र पूजा दशहरा का हिस्सा है। शस्त्र पूजा के बाद सिंह इस विमान के दो सीट वाले प्रशिक्षु संस्करण में उड़ान भरेंगे। 

रक्षा मंत्री (सिंह) मेरीग्नैक में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ राफेल को सौंपे जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारी तथा राफेल के विनिर्माता दसाल्ट एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

भारत ने करीब 59 हजार करोड़ रुपये मूल्य पर 36 राफेल लड़ाकू जेट विमान खरीदने के लिए सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। वैसे तो सिंह आज 36 राफेल जेट विमानों में पहला विमान प्राप्त कर लेंगे, लेकिन चार विमानों का पहला खेप अगले साल मई तक ही भारत आएगा। सभी 36 राफेल जेट विमान सितंबर, 2022 तक भारत पहुंचने की संभावना है। उसके लिए भारतीय वायुसेना जरूरी बुनियादी ढांचा तैयारी करने और पायलटों को प्रशिक्षण देने समेत जरूरी तैयारियां कथित रूप से कर रही है। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजनाथ सिंहदशहरा (विजयादशमी)राफेल सौदाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा