लाइव न्यूज़ :

नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष बने राजेंद्र लिंगडेन

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:24 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच दिसंबर नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने रविवार को सांसद राजेंद्र प्रसाद लिंगडेन को अपना अध्यक्ष चुना। पार्टी की आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष कमल थापा को हार का सामना करना पड़ा।

मतदान के दौरान 58 वर्षीय लिंगडेन को 1,844 वोट मिले जबकि 68 वर्षीय कमल थापा को 1,617 वोट मिले। लिंगडेन आरपीपी से संबंधित एकमात्र निर्वाचित संसद सदस्य हैं।

वहीं, विक्रम पांडे, बुद्धिमान तमांग और ध्रुव बहादुर प्रधान उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। रोशन कर्की को महिला कोटे के तहत उपाध्यक्ष चुना गया है।

लिंगडेन के पैनल से धवल शमशेर राणा 2,221 मतों के साथ महासचिव चुने गए हैं जबकि थापा के पैनल से भुवन पाठक भी 1,805 वोट पाकर महासचिव बने हैं।

थापा ने अपनी हार के लिए पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना