नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष बने राजेंद्र लिंगडेन

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:24 IST2021-12-05T21:24:41+5:302021-12-05T21:24:41+5:30

Rajendra Lingden became the president of Nepal's Hinduist party Rashtriya Prajatantra Party | नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष बने राजेंद्र लिंगडेन

नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष बने राजेंद्र लिंगडेन

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच दिसंबर नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने रविवार को सांसद राजेंद्र प्रसाद लिंगडेन को अपना अध्यक्ष चुना। पार्टी की आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष कमल थापा को हार का सामना करना पड़ा।

मतदान के दौरान 58 वर्षीय लिंगडेन को 1,844 वोट मिले जबकि 68 वर्षीय कमल थापा को 1,617 वोट मिले। लिंगडेन आरपीपी से संबंधित एकमात्र निर्वाचित संसद सदस्य हैं।

वहीं, विक्रम पांडे, बुद्धिमान तमांग और ध्रुव बहादुर प्रधान उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। रोशन कर्की को महिला कोटे के तहत उपाध्यक्ष चुना गया है।

लिंगडेन के पैनल से धवल शमशेर राणा 2,221 मतों के साथ महासचिव चुने गए हैं जबकि थापा के पैनल से भुवन पाठक भी 1,805 वोट पाकर महासचिव बने हैं।

थापा ने अपनी हार के लिए पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajendra Lingden became the president of Nepal's Hinduist party Rashtriya Prajatantra Party

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे