लाइव न्यूज़ :

कौन हैं शांतनु राव?, ब्रिटिश संसद ने इस सम्मान से किया सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 10:01 IST

समिट के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की  भारत यात्रा और भारत–यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधारित एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में Queen Mary University, London में अंतिम वर्ष के छात्र हैं।युवा छात्र को समाज में नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करते हैं।

लंदनः अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान के युवा छात्र शांतनु राव ने कमाल कर दिया और ब्रिटिश संसद ने सम्मानित किया। ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट एवं अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन ब्रिटिश संसद भवन में सम्पन्न हुआ। ऐतिहासिक ब्रिटिश संसद भवन (UK Parliament) में आयोजित ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट एवं ग्लोबल ब्रिलियंस अवॉर्ड्स 2025 में भारत सहित विश्वभर के प्रतिष्ठित , नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, न्यायविदों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान के युवा छात्र शांतनु राव को उनके समाजसेवी कार्यों, नेतृत्व क्षमता और प्रवासी भारतीय छात्रों के कल्याण हेतु किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘Outstanding Student Achievement Award’ से सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि पूरे भारत, विशेषकर राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। भारत की युवा शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण शांतनु राव हैं। शांतनु, वर्तमान में Queen Mary University, London में अंतिम वर्ष के छात्र हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य किए, जो एक युवा छात्र को समाज में नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करते हैं।

विदेश में आने वाले छात्रों को रहने के लिए उचित आवास (Accommodation) दिलाने में मदद की। Part-time job opportunities की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। Mental health और emotional support हेतु व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर सहायता दी। शांतनु ने यह पुरस्कार अपने पिता प्रेम सिंह राव जी को समर्पित करते हुए कहा कि लोगों की सहायता करना मैंने अपने पिता से सीखा है। यह सम्मान सभी संघर्षरत छात्रों और सेवा की भावना को समर्पित है।

भारत–यूके व्यापारिक संबंधों पर उच्चस्तरीय पैनल चर्चा

समिट के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की  भारत यात्रा और भारत–यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधारित एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में वरिष्ठ नीति विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और भारतीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसमें इस बात को विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है — और इस परिवर्तन में भारत–यूके साझेदारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम के चेयरपर्सन आदित्य प्रताप सिंह द्वारा किया गया उन्होंने इस मंच को वैश्विक संवाद, सम्मान और संस्कृति के संगम में बदल दिया।

समिट में शामिल रहे कई प्रतिष्ठित अतिथि:

ब्रिटिश संसद के अनेक सांसद (Members of Parliament)मेयर्स व वरिष्ठ राजनयिक (Mayors & Embassies)भारत से आए प्रशासनिक अधिकारी, IAS अधिकारीसुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिवक्ता विकल्प सिंह

ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम 2025: सीमाओं से परे एक मंच

यह समिट न केवल पुरस्कार वितरण का अवसर था, बल्कि यह भारत और ब्रिटेन के बीच गहराते संबंधों, युवा नेतृत्व, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बन गया। ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम 2025 ने सिद्ध किया कि जब प्रतिभा, सेवा, नेतृत्व और संस्कृति एक मंच पर आती हैं, तो वे सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया को प्रेरित करती हैं।

टॅग्स :Londonब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा