लाइव न्यूज़ :

राजस्थान इकाई पूरी तरह एकजुट है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी को लेकर चल रही चर्चा के बीच मंगलवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाई पूरी तरह एकजुट है।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि भाजपा मनगढंत खबरों के जरिए अशोक गहलोत सरकार के बेहतरीन कामों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी राजस्थान इकाई पूरी तरह एकजुट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोरोना के हालात से निपटने के लिए बेहतरीन कार्य हुआ है। भीलवाड़ा मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। इन्हीं कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा मनगढ़ंत खबरें फैला रही है।’’

उधर, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मौजूद सचिन पायलट मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन से मुलाकात की जिनकी मां का हाल ही में निधन हुआ था।

वहां पायलट ने राजस्थान के संदर्भ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार किया।

सूत्रों के मुताबिक, पायलट कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन के संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना