लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : एक बेटी से बलात्कार व दूसरी से बलात्कार के प्रयास का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:35 IST

Open in App

अलवर 27 जुलाई राजस्थान के अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 30 वर्षीय सौतेले पिता को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित दुष्कर्म करने और छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है।

अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही तीन दिन में ही आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दी।

गौतम ने बताया कि 22 जुलाई की देर शाम विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर से सौतेले पिता द्वारा दो नाबालिग से दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास का परिवाद प्राप्त हुआ था। जिसमे दूसरे दिन 23 जुलाई को परिवाद में अंकित तथ्यो की जांच की गई। जांच मे तथ्य सही पाये जाने पर थाना एनईबी पुलिस द्वारा 23 जुलाई को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया पुलिस ने पीडित बहनों के मेडिकल, 164 सीआरपीसी के बयान व साक्ष्य संकलन कर प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घन्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीन दिन में आरोपी के खिलाफ जांच पूरी कर अदालत के समक्ष आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब